UPSC PYQPrelims 2020

Civil Services Examination · प्रश्न 5

परिच्छेद—5 यद्यपि आजकल उगायी जाने वाली अधिकतर आनुवंशिकतः रूपांतरित (जी० एम०) फसलें एकल लक्षण के लिए आनुवंशिकतः अभिरचित हैं, भविष्य में फसलों का एक से अधिक लक्षणों के लिए आनुवंशिकतः अभिरचित होना सामान्य मानक होगा। अतः कृषि में जैव प्रौद्योगिकी की भूमिका और उसके नियमन को, अकेले जी० एम० फसलों की वर्तमान पीढ़ी के प्रसंग में नहीं समझा जा सकता। बल्कि विभिन्न पहलुओं को जिनमें सामाजिक-आर्थिक प्रभाव सम्मिलित हैं, ध्यान में रखते हुए एक व्यापक अवलोकन की आवश्यकता है, ताकि नकारात्मक प्रभावों को न्यूनीकृत करते हुए प्रौद्योगिकी की क्षमता का उपयोग किया जा सके। उन किस्मों के विकास में, जो जलवायु परिवर्तन के प्रशमन और अनुकूलन में मददगार हैं, जैव प्रौद्योगिकी के महत्त्व के आलोक में, जलवायु परिवर्तन की कार्य-योजना के एक अंश के रूप में जैव प्रौद्योगिकी का उपयोग न करना, एक विकल्प नहीं हो सकता। जैव प्रौद्योगिकी के घरेलू नियमन को व्यापार नीति और विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संधियों तथा सम्मेलनों के अंतर्गत दायित्वों से अलग करके नहीं देखा जा सकता। उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. जैव प्रौद्योगिकी नियमन एक विकासशील प्रक्रिया है। 2. जैव प्रौद्योगिकी नियमन के विषय में नीति निर्णय के लिए लोगों की भागीदारी की आवश्यकता है। 3. जैव प्रौद्योगिकी नियमन के निर्णयन में सामाजिक-आर्थिक पहलुओं को भी ध्यान में रखना चाहिए। 4. जैव प्रौद्योगिकी नियमन में राजनैतिक कार्यपालिका का व्यापक रूप में शामिल होना देश की व्यापार नीतियों और अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों को निपटाने की प्रभाविता में सुधार लाता है! उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणाएँ वैध हैं?

  1. केवल 1, 2 और 4

  2. केवल 1 और 3

  3. केवल 2, 3 और 4

  4. 1, 2, 3 और 4

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) केवल 1 और 3

व्याख्या

दिया गया है / अवधारणा: जी० एम० फसलों और जैव प्रौद्योगिकी नियमन पर आधारित परिच्छेद से वैध पूर्वधारणाओं की पहचान करनी है। 1 और 3 की जाँच: चूँकि फसलें एकल लक्षण से बहु-लक्षण और जलवायु-अनुकूल किस्मों की ओर बढ़ रही हैं, इसलिए नियमन एक विकासशील प्रक्रिया है (1 वैध) और इसमें सामाजिक-आर्थिक पहलुओं को ध्यान में रखना चाहिए (3 वैध)। 2 और 4 की जाँच: जन-भागीदारी (2) या राजनैतिक कार्यपालिका की व्यापक भूमिका (4) का परिच्छेद में कोई उल्लेख नहीं है। परिणाम: केवल पूर्वधारणा 1 और 3 वैध हैं। सही उत्तर: (b) केवल 1 और 3

उत्तर समझाने वाला चित्र