Civil Services Examination · प्रश्न 6
परिच्छेद—5 यद्यपि आजकल उगायी जाने वाली अधिकतर आनुवंशिकतः रूपांतरित (जी० एम०) फसलें एकल लक्षण के लिए आनुवंशिकतः अभिरचित हैं, भविष्य में फसलों का एक से अधिक लक्षणों के लिए आनुवंशिकतः अभिरचित होना सामान्य मानक होगा। अतः कृषि में जैव प्रौद्योगिकी की भूमिका और उसके नियमन को, अकेले जी० एम० फसलों की वर्तमान पीढ़ी के प्रसंग में नहीं समझा जा सकता। बल्कि विभिन्न पहलुओं को जिनमें सामाजिक-आर्थिक प्रभाव सम्मिलित हैं, ध्यान में रखते हुए एक व्यापक अवलोकन की आवश्यकता है, ताकि नकारात्मक प्रभावों को न्यूनीकृत करते हुए प्रौद्योगिकी की क्षमता का उपयोग किया जा सके। उन किस्मों के विकास में, जो जलवायु परिवर्तन के प्रशमन और अनुकूलन में मददगार हैं, जैव प्रौद्योगिकी के महत्त्व के आलोक में, जलवायु परिवर्तन की कार्य-योजना के एक अंश के रूप में जैव प्रौद्योगिकी का उपयोग न करना, एक विकल्प नहीं हो सकता। जैव प्रौद्योगिकी के घरेलू नियमन को व्यापार नीति और विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संधियों तथा सम्मेलनों के अंतर्गत दायित्वों से अलग करके नहीं देखा जा सकता। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन परिच्छेद के मर्म को श्रेष्ठ रूप से अंतर्निहित करता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) जैव प्रौद्योगिकी की भूमिका जी० एम० फसलों के विकास के लिए आज की प्राथमिकता तक सीमित नहीं है।
दिया गया है / अवधारणा: परिच्छेद 5 के केंद्रीय भाव (मर्म) की पहचान करनी है। परिच्छेद साक्ष्य: दूसरा वाक्य स्पष्ट कहता है कि कृषि में जैव प्रौद्योगिकी की भूमिका को केवल वर्तमान पीढ़ी की जी० एम० फसलों के संदर्भ में नहीं समझा जा सकता। व्यापक दायरा: इसमें भविष्य की बहु-लक्षण फसलें, सामाजिक-आर्थिक प्रभाव, जलवायु परिवर्तन अनुकूलन और व्यापार नीतियाँ शामिल हैं। परिणाम: कथन (c) परिच्छेद के मर्म को सर्वोत्तम रूप से व्यक्त करता है। सही उत्तर: (c) जैव प्रौद्योगिकी की भूमिका जी० एम० फसलों के विकास के लिए आज की प्राथमिकता तक सीमित नहीं है।
