UPSC PYQPrelims 2023

Civil Services Examination · प्रश्न 61

निर्देश : निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 1 विकल्प के विरोधाभास को बूरिदां की गधे की कहानी के द्वारा समझाया गया है। 14वीं शताब्दी के दार्शनिक ज्यां बूरिदां (Jean Buridan) ने स्वतंत्र इच्छा-शक्ति और अनेकों विकल्पों और अनिश्चितताओं के कारण चयन करने की असमर्थता के बारे में लिखा है। इस कहानी में, एक गधा भूसे के दो समान रूप से आकर्षक ढेरियों के बीच खड़ा है। वह कौन-सी ढेरी को खाए, यह निर्णय करने में असमर्थ हो कर वह भूखा ही मर जाता है। प्रौद्योगिकी और नवप्रवर्तन, जैसे कि स्मार्ट फोन और टैबलेट, में आने वाले बदलाव हमारे विकल्पों की बहुतायत को केवल तीव्र ही करते हैं। सतत कनेक्टिविटी और सद्यः अनुक्रिया दत्त का अति-उपभोग तथा सोशल मीडिया, आत्म-चिंतन और विश्राम के लिए कोई जगह ही नहीं छोड़ते, जिससे निर्णयन और अधिक कठिन हो जाता है। जीवन का रूप विकल्पमय है। अनेक लोगों के पास जीवन के आकर्षक विकल्पों की बहुतायत है, फिर भी वे खुद को दुखी और चिंताग्रस्त पाते हैं। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, उपर्युक्त परिच्छेद में निहित सर्वाधिक तर्कसंगत सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है?

  1. आधुनिक प्रौद्योगिकी सामाजिक संरचना को कमजोर करती है और जीवन को कठिन बना देती है।

  2. आधुनिक जीवन अनिश्चितताओं और अनंत कठिन विकल्पों से भरा है।

  3. हम दूसरों की राय से प्रभावित होते हैं और हममें अपने दृढ़-विश्वास का अनुसरण करने की हिम्मत नहीं होती।

  4. हमारे जीवन में, अत्यंत कम विकल्प होना शायद अच्छी चीज़ नहीं हो, किन्तु बहुत अधिक विकल्प होना भी उतना ही कठिन हो सकता है।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) हमारे जीवन में, अत्यंत कम विकल्प होना शायद अच्छी चीज़ नहीं हो, किन्तु बहुत अधिक विकल्प होना भी उतना ही कठिन हो सकता है।

व्याख्या

मुख्य विचार: परिच्छेद 'विकल्प के विरोधाभास' को समझाता है कि आकर्षक विकल्पों की बहुतायत निर्णय लेने को कठिन बना देती है और चिंता उत्पन्न करती है। विकल्प d का मूल्यांकन: कथन (d) इस विरोधाभास को सटीक रूप से व्यक्त करता है कि बहुत कम विकल्प होना अच्छा न हो, पर बहुत अधिक विकल्प होना भी उतना ही कठिन हो सकता है। अन्य विकल्पों का उन्मूलन: सामाजिक संरचना (a) और दूसरों की राय (c) का परिच्छेद में उल्लेख नहीं है; (b) आकर्षक विकल्पों की बहुतायत के विरोधाभास को छोड़ देता है। परिणाम: कथन (d) सर्वाधिक तर्कसंगत संदेश को प्रतिबिंबित करता है। सही उत्तर: (d) हमारे जीवन में, अत्यंत कम विकल्प होना शायद अच्छी चीज़ नहीं हो, किन्तु बहुत अधिक विकल्प होना भी उतना ही कठिन हो सकता है।

उत्तर समझाने वाला चित्र