UPSC PYQPrelims 2023

Civil Services Examination · प्रश्न 64

निर्देश : निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 4 भारत को, नागरिकों के वैयक्तिक दत्त (डेटा) निरापद और संरक्षित रखते हुए, डिजिटल अर्थव्यवस्था की संवृद्धि को सुनिश्चित करना चाहिए। कोई भी, ऐसे वातावरण में जहाँ निगरानी होती है, या ऐसी जगह में जहाँ किसी व्यक्ति की निजी जानकारियाँ संकट में हों, नवप्रवर्तन नहीं करेगा। दत्त का मूलभूत नियंत्रण उन्हीं व्यक्तियों के पास होना चाहिए जिनसे ये सृजित होते हैं; उन्हें ही उनको, जैसा वे चाहें, उपयोग के लिए सुलभ, प्रतिबंधित या मुद्रीकृत करना चाहिए। इसलिए, दत्त संरक्षण कानूनों द्वारा सही प्रकार का नवप्रवर्तन, जो प्रयोक्ता-केन्द्रित और निजता-संरक्षी हो, सुकर होना चाहिए। उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. निजता का संरक्षण मात्र अधिकार नहीं है, बल्कि इसका अर्थव्यवस्था के लिए मूल्य है। 2. निजता और नवप्रवर्तन के बीच एक आधारभूत कड़ी है। उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं?

  1. केवल 1

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों

  4. न तो 1, न ही 2

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (C) 1 और 2 दोनों

व्याख्या

पूर्वधारणा 1 की जाँच: परिच्छेद वैयक्तिक डेटा के संरक्षण को 'डिजिटल अर्थव्यवस्था की संवृद्धि' और डेटा को 'मुद्रीकृत' करने के अधिकार से जोड़ता है ⇒ निजता का अर्थव्यवस्था के लिए मूल्य है (पूर्वधारणा 1 वैध है)। पूर्वधारणा 2 की जाँच: परिच्छेद स्पष्ट कहता है कि जहाँ निजी जानकारियाँ संकट में हों वहाँ 'कोई भी नवप्रवर्तन नहीं करेगा' और कानून द्वारा 'निजता-संरक्षी नवप्रवर्तन' सुकर होना चाहिए ⇒ निजता और नवप्रवर्तन में आधारभूत कड़ी है (पूर्वधारणा 2 वैध है)। परिणाम: पूर्वधारणा 1 और 2 दोनों वैध हैं। सही उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों

उत्तर समझाने वाला चित्र