UPSC PYQPrelims 2023

Civil Services Examination · प्रश्न 62

निर्देश : निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 2 भारत में घरेलू वित्त बेजोड़ है। हमारी प्रवृत्ति स्वर्ण और संपदा जैसी भौतिक परिसंपत्तियों में भारी निवेश करने की है। बचत के वित्तीयकरण को बढ़ावा देने के कदम सोचनीय हैं। परंपरागत तौर-तरीकों का अभ्यस्त जनसाधारण, आसानी से वित्तीयकरण में नहीं कूद पड़ेगा। बदलाव के सामने जो रुकावटें हैं, वे हैं दुर्वह नौकरशाही, संगठित वित्तीय संस्थाओं के प्रति संशय, इस बारे में आधारभूत सूचना का अभाव कि हर परिवार के लिए असंख्य सेवाओं और सेवा-प्रदाताओं में से कौन-सी सबसे अच्छी है, और यदि आवश्यक हो, तो उनमें पारगमन कर सकते हैं या नहीं, और (कर सकते हैं तो) कैसे कर सकते हैं। घरेलू बचतों के वित्तीयकरण के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-कौन से, इस परिच्छेद में निहित हलों को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करते हैं? 1. हलों को विकसित करने के लिए एक लचीला वातावरण आवश्यक है। 2. परिवारों के अनुसार बने हुए हलों की आवश्यकता है। 3. वित्तीय प्रौद्योगिकी में नवप्रवर्तन आवश्यक हैं। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

  1. केवल 1 और 2

  2. केवल 2 और 3

  3. केवल 1 और 3

  4. 1, 2 और 3

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) 1, 2 और 3

व्याख्या

कथन 1 की जाँच: परिच्छेद 'दुर्वह नौकरशाही' और सेवा-प्रदाताओं के बीच पारगमन की कठिनाई को रुकावट बताता है, जिससे स्पष्ट है कि एक लचीला वातावरण आवश्यक है (कथन 1 निहित है)। कथन 2 की जाँच: परिच्छेद में 'हर परिवार के लिए कौन-सी सेवा सबसे अच्छी है' का उल्लेख दर्शाता है कि परिवारों के अनुसार बने हलों की आवश्यकता है (कथन 2 निहित है)। कथन 3 की जाँच: परंपरागत तौर-तरीकों और सूचना के अभाव को दूर कर वित्तीयकरण को सुगम बनाने के लिए वित्तीय प्रौद्योगिकी में नवप्रवर्तन आवश्यक हैं (कथन 3 निहित है)। परिणाम: तीनों कथन 1, 2 और 3 सही हैं। सही उत्तर: (d) 1, 2 और 3

उत्तर समझाने वाला चित्र