Civil Services Examination · प्रश्न 60
भारत के मिशन सुदर्शन चक्र के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. इसका उद्देश्य भारत की वायु रक्षा, बैलिस्टिक मिसाइल सुरक्षा और हवाई आक्रमण क्षमताओं में वृद्धि करना है। 2. इस मिशन को त्वरित, सटीक, और शक्तिशाली रक्षा (defence) प्रतिक्रिया में वृद्धि करने के लिए डिज़ाइन किया जा रहा है, जो भारत की रणनीतिक स्वायत्तता को सशक्त बनाएगी। 3. इस मिशन के उद्देश्यों में से एक है – वर्ष 2035 तक, भारत के सभी सार्वजनिक स्थानों को एक विस्तारित राष्ट्रव्यापी सुरक्षा कवच के द्वारा सुरक्षा प्रदान करना है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) 1, 2 और 3
अवधारणा: 15 अगस्त 2025 (79वें स्वतंत्रता दिवस) को लाल किले से प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 'मिशन सुदर्शन चक्र' भारत की एक महत्वाकांक्षी 10-वर्षीय स्वदेशी राष्ट्रीय सुरक्षा कवच पहल है। कथन 1 और 2 का मूल्यांकन: ⇒ भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र से प्रेरित यह मिशन भारत की बहु-स्तरीय वायु रक्षा, बैलिस्टिक मिसाइल सुरक्षा और सटीक जवाबी आक्रमण क्षमताओं को एकीकृत करता है (कथन 1 सही); तथा यह त्वरित, सटीक और शक्तिशाली रक्षा प्रतिक्रिया द्वारा भारत की रणनीतिक स्वायत्तता को सुदृढ़ करता है (कथन 2 सही)। कथन 3 का मूल्यांकन: ⇒ इस मिशन का स्पष्ट लक्ष्य वर्ष 2035 तक भारत के सभी सामरिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों (अस्पतालों, रेलवे, नागरिकों के केंद्रों) को एक राष्ट्रव्यापी सुरक्षा कवच से सुरक्षित करना है (कथन 3 सही)। निष्कर्ष: कथन 1, 2 और 3 तीनों सही हैं। संबंधित तथ्य: भारत की वायु रक्षा प्रणाली के प्रमुख स्तंभ: • प्रोजेक्ट कुशा (DRDO): 350–400 किमी मारक क्षमता वाली स्वदेशी लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली (LR-SAM)। • आकाशतीर और IACCS: भारतीय थलसेना और वायुसेना के स्वचालित वायु रक्षा कमांड एवं नियंत्रण नेटवर्क। सही उत्तर: (a) 1, 2 और 3
